कतर के अल उदेद एयर बेस से अपने विमानों को हटा रहा अमेरिका, भेज रहा इज़रायल
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने साल में दूसरी बार कतर स्थित अपने सैन्य अड्डे अल उदेद एयर बेस से सैन्य विमानों को हटाना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने कम-से-कम 4 KC-135 स्ट्रैटोटैंकर हवाई ईंधन भरने वाले विमानों को अल उदेद एयर बेस से हटाकर दक्षिणी इज़रायल के ओवडा एयर बेस भेजा है।