कतर ने हमसे कहा कि ज़ाकिर को फीफा विश्व कप में आमंत्रित नहीं किया गया था: विदेश मंत्रालय

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को इस्लामिक उपदेशक ज़ाकिर नाइक के फीफा विश्व कप-2022 में शामिल होने को लेकर कहा, "कतर ने भारत को बताया है कि ज़ाकिर को फीफा में आने का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया था।" उन्होंने कहा, "ज़ाकिर के भारत में वॉन्टेड होने के मुद्दे को कतर के सामने उठाया गया है।"