कतर पर इज़रायली हमले के बाद ट्रंप की नेतन्याहू से फोन पर हुई तीखी बहस: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इज़रायली सेना द्वारा कतर की राजधानी दोहा पर हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर तीखी बहस हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रंप ने कहा कि कतर पर हमला करना बुद्धिमानी नहीं है। गौरतलब है कि इज़रायल ने दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाया था।