कतर में डेटा चोरी के आरोप में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार, परिवार ने पीएम से लगाई गुहार

कतर में टेक महिंद्रा में कार्यरत अमित गुप्ता नामक भारतीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है। परिवार का दावा है कि अमित को डेटा चोरी के झूठे आरोप में फंसाया गया। भारतीय दूतावास ने कहा कि वे अमित के परिवार के संपर्क में हैं। वहीं, अमित की मां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।