कतर में जारी फीफा विश्व कप के बीच वहां के एक बाज़ार के बाहर फैन्स को मेट्रो स्टेशन का रास्ता बताने वाले शख्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। वीडियो में केन्या के 23-वर्षीय अबूबकर अब्बास टेनिस-अंपयार चेयर पर बैठकर लाउडस्पीकर के ज़रिए लोगों को निर्देश देते दिखे। अबूबकर 'मेट्रो मैन' के नाम से मशहूर हो गए हैं।