कतर में हो रहे फीफा विश्व कप के अनोखे वेन्यू 'स्टेडियम 974' की क्या हैं खासियतें?
कतर में हो रहे फीफा विश्व कप के एक वेन्यू 'स्टेडियम 974' की संरचना पोर्ट-साइड जैसी है जो रीसाइकल हुए शिपिंग कंटेनरों और स्टील से निर्मित है। यह पहला फुटबॉल स्टेडियम है जिसे टूर्नामेंट के बाद हटा दिया जाएगा। इसका नाम कतर के अंतर्राष्ट्रीय डायलिंग कोड '974' और इसके निर्माण में इस्तेमाल हुए कंटेनरों की संख्या पर रखा गया है।