कतर से लेकर फ्रांस तक… ट्रंप-हमास की गाज़ा डील पर क्या बोली दुनिया?

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के गाज़ा डील के तहत इज़रायली बंधकों की रिहाई समेत कुछ बिंदुओं पर हमास के राज़ी होने पर दुनियाभर के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। फ्रांसिसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 'गाज़ा में युद्धविराम अब संभव है' कहा जबकि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने इसे 'महत्वपूर्ण कदम' बताया। कतर और यूएन ने फैसले का स्वागत किया है।