कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी से हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह कथा के लिए कितने पैसे लेती हैं। उन्होंने कहा था, "मैं यहां तो नहीं बताऊंगी। जो भी बुकिंग नंबर हैं उन पर फोन करिए...आपको पहले वाक्य में ही बता दिया जाएगा।" रिपोर्ट्स की मानें तो यह राशि ₹9.5 लाख के आसपास है।