कथावाचक जया किशोरी ने 'कौनसी राजनीतिक पार्टी अच्छी लगती है?' सवाल का दिया जवाब
कथावाचक जया किशोरी से 'टाइम्स नाउ' के साथ इंटरव्यू में 'आपको कौनसी राजनीतिक पार्टी अच्छी लगती है?' सवाल पूछा गया है। उन्होंने जवाब दिया, "यह मैं सिर्फ वोट करते वक्त ही बताती हूं। यह गुप्त रहता है और गुप्त ही रहना चाहिए। कुछ अच्छा होता है तो मैं बात करती हूं लेकिन उसका मतलब किसी पार्टी को सपोर्ट नहीं होता।"