कथावाचक पर लगा नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने का आरोप, कराया गर्भपात
दरभंगा (बिहार) में एक 17-वर्षीय किशोरी ने कथावाचक श्रवण दास महाराज पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। किशोरी ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथावाचक उसकी मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं। कथावाचक ने खुद पर लगे आरोपों को गलत व बदनाम करने की कोशिश बताया।