कथित गडबड़ी का उसमें कोई निष्कर्ष नहीं है: सुप्रीम कोर्ट में सेबी के आवेदन पर अदाणी समूह
हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों की जांच के लिए और समय की मांग को लेकर सेबी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में आवेदन देने पर अदाणी समूह ने प्रतिक्रिया दी है। समूह ने कहा, "यह ध्यान देने वाली बात है कि सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर सेबी के आवेदन में किसी भी कथित गड़बड़ी का निष्कर्ष नहीं है, केवल हवाला दिया गया है।"