inshorts

कनाडा में वॉलमार्ट के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, भारतीय मूल के दो लोगों की मौत; जांच में जुटी पुलिस

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में वॉलमार्ट स्टोर के बाहर 2-भारतीय मूल के लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतकों की पहचान 23-वर्षीय गगनप्रीत (गैरी) रेहल और 24-वर्षीय सुखजीत कौर के रूप में हुई है। पुलिस इसे टारगेटेड हमला मान रही है और इसका संबंध संगठित अपराध से होने की आशंका जता रही है।