कनाडा की 27 वर्षीय पैराग्लाइडर का हिमाचल की पहाड़ियों पर मिला शव
हिमाचल प्रदेश में धौलाधार की पहाड़ियों पर 27 वर्षीय कनाडाई महिला पैराग्लाइडर मेगन एलिज़ाबेथ रॉबर्ट्स का शव बरामद कर लिया गया है। बीर-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद वह लापता हो गई थीं व 48 घंटे के बाद उनका शव मिला है। सोमवार को उनके शव को हेलीकॉप्टर की मदद से निकाला गया जिसका वीडियो सामने आया है।