कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वह सोमवार को ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात कर उनसे कनाडा को अमेरिका में मिलाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की 'धमकियों' पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, "कनाडाई लोगों के लिए एक राष्ट्र के रूप में हमारी संप्रभुता और स्वतंत्रता के लिए खड़े होने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं है।"