inshorts

कनाडा के अस्पताल में 8 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा भारतीय मूल का शख्स, इलाज नहीं मिला तो गई जान

कनाडा में भारतीय मूल के 44-वर्षीय प्रशांत श्रीकुमार की अस्पताल में इलाज न मिलने पर कार्डिएक अरेस्ट से मौत हो गई है। बकौल रिपोर्ट्स, वह करीब 8-घंटे तक दर्द से तड़पते रहे और सूचना के बावजूद हॉस्पिटल स्टाफ ने मदद नहीं की। प्रशांत के पिता के अनुसार, मरने से पहले प्रशांत ने कहा, "पापा दर्द बर्दाश्त नहीं हो रहा है।"