कनाडा को आसानी से US में मिलाने के लिए ट्रंप ने हम पर टैरिफ लगाए हैं: जस्टिन ट्रूडो

कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी टैरिफ पर कहा है, "वह (ट्रंप) कनाडा की अर्थव्यवस्था को धव्स्त होते देखना चाहते हैं क्योंकि इससे हमें अपने साथ मिलाना आसान हो जाएगा।" गौरतलब है, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा के ऊर्जा उत्पाद (10%) और बाकी वस्तुओं (25%) पर टैरिफ लगाने के बाद कनाडा ने भी जवाबी टैरिफ की घोषणा की है।