कनाडा के इस मंदिर में हैं 450 शिवलिंग, सामने आया वीडियो

कनाडा के मोंट ट्रेम्ब्लैंट में बने शिवार्पणम मंदिर में काले पत्थर से बने 450 शिवलिंग हैं जिसका वीडियो सामने आया है। टोरंटो से लगभग छह घंटे और मॉन्ट्रियल से एक घंटे की दूरी पर स्थित इस मंदिर में इन शिवलिंग को चट्टानों पर स्थापित किया गया है। यहां भगवान शिव, नंदी, साईं बाबा समेत कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं।