कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप करने के आरोपों को भारत ने नकारा

भारत ने कनाडा के उन आरोपों को खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि भारत कनाडा के चुनावों में हस्तक्षेप करता है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भारत नहीं बल्कि कनाडा, भारत के आंतरिक मामलों में 'लगातार हस्तक्षेप' कर रहा है और इसने अवैध प्रवासन व संगठित अपराध का माहौल बनाया है।