कनाडा की टोरंटो यूनिवर्सिटी के पास गोली मारकर 20-वर्षीय भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की हत्या कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, "गोलीबारी में छात्र की मौत से गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हम छात्र के परिवार के संपर्क में हैं।"