कनाडा की सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी ने रविवार को जस्टिन ट्रूडो की जगह मार्क कार्नी को पार्टी का नया नेता चुन लिया और अब वह कनाडा के 24वें प्रधानमंत्री होंगे। कार्नी, बैंक ऑफ कनाडा के पूर्व गवर्नर हैं और 2013 में वह बैंक ऑफ इंग्लैंड के प्रमुख बने थे। गौरतलब है कि ट्रूडो ने जनवरी में इस्तीफे की घोषणा की थी।