कनाडा की सबसे बड़ी सोना चोरी के संदिग्ध का सुराग चंडीगढ़ से मिला: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा में $20 मिलियन से अधिक की सबसे बड़ी सोना चोरी के मामले में वांछित एयर कनाडा के पूर्व मैनेजर सिमरन प्रीत पनेसर का सुराग चंडीगढ़ के बाहरी इलाके में मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, पनेसर अपनी पत्नी प्रीति के साथ रह रहा है और वह प्रीति व उसके परिवार के बिज़नेस में मदद कर रहा है।