कनाडा ज़ोरदार जवाब के लिए तैयार हैः ट्रंप की कनाडा पर 25% टैरिफ वाली घोषणा पर ट्रूडो

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की कनाडा से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा का जवाब दिया है। उन्होंने कहा, "अगर ट्रंप कनाडा पर टैरिफ लगाते हैं तो हम ज़ोरदार और उचित जवाब के साथ तैयार हैं। मैं छिपाऊंगा नहीं, हमारा देश आने वाले दिनों में मुश्किल समय का सामना कर सकता है।"