कनाडा ने आतंकवाद के आरोपों में भारत में वांछित अपने अधिकारी को दी क्लीन चिट
आतंकवाद के आरोपों में भारत में वांछित कनाडाई अधिकारी संदीप सिंह को कनाडा बॉर्डर सर्विसेज़ एजेंसी (सीबीएसए) ने क्लीन चिट दे दी है और उसे उसके पद पर बहाल कर दिया गया है। गौरतलब है, सिंह पर भारत ने आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने व पंजाब में शौर्य चक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू की हत्या का आरोप लगाया था।