ओटावा (कनाडा) में बीते रविवार को खालिस्तानी आतंकी संगठन 'सिख्स फॉर जस्टिस' द्वारा आयोजित अनौपचारिक प्रदर्शन के दौरान भारतीय तिरंगे का अपमान किया गया। बकौल रिपोर्ट्स, प्रदर्शन में 53,000+ लोग शामिल हुए जहां भारत के राजनेताओं-अधिकारियों के खिलाफ 'घेरो काटो' व 'मार डालो' जैसे हिंसक नारे लगाए गए। कनाडा में भारत के राजनयिक दिनेश पटनायक ने इसपर आपत्ति जताई है।