कनाडा में 3 जगहों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग, वीडियो शेयर कर ली ज़िम्मेदारी

कनाडा में रविवार देर रात तीन अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी हुई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के फतेह पुर्तगाल ने फायरिंग की ज़िम्मेदारी ली है और गोलीबारी का वीडियो भी शेयर किया है जिसमें 1 शूटर एडवांस हथियार हाथों में लिए नज़र आ रहा है। वहीं, कनाडाई पुलिस ने घटनास्थल को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है।