कनाडा में खालिस्तानियों ने भारतीय वाणिज्य दूतावास पर दी कब्ज़े की धमकी
कनाडा में सिख फॉर जस्टिस नामक खालिस्तानी संगठन ने वेंकूवर में भारत के वाणिज्य दूतावास पर गुरुवार को कब्ज़े की धमकी दी है। संगठन ने एक पोस्टर जारी किया है जिसमें कनाडा में नए भारतीय उच्चायुक्त दिनेश पटनायक की तस्वीर लगी है और उनके चेहरे पर टारगेट का निशान दिखाया है। भारत का इस पर कोई बयान नहीं आया है।