कनाडा में नवजात पोते को देखने गए शख्स ने स्कूली लड़कियों से की छेड़छाड़, किया जाएगा डिपोर्ट

विज़िटर वीज़ा पर कनाडा गए 51-वर्षीय भारतीय नागरिक जगजीत सिंह को दो स्कूली लड़कियों से छेड़छाड़ का दोषी ठहराया गया है। शख्स जुलाई में अपने नवजात पोते से मिलने ओंटारियो पहुंचा था। रिपोर्ट के अनुसार, अब उसे स्थाई रूप से कनाडा से निर्वासित किया जाएगा। बकौल पुलिस, वह स्कूल के बाहर स्मोकिंग एरिया में जाकर लड़कियों को परेशान करता था।