कनाडा में भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य की उम्मीदवारी हुई रद्द, PM की रेस में थे शामिल
कनाडा की लिबरल पार्टी ने भारतीय मूल के सांसद चंद्र आर्य का टिकट काट दिया है। आर्य ने बताया, "मुझे लिबरल पार्टी द्वारा सूचित किया गया है कि नेपियन (निर्वाचन क्षेत्र) से आगामी चुनाव के लिए मेरी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है।" गौरतलब है, चंद्र आर्य कनाडा में खालिस्तानियों के खिलाफ मुखरता से आवाज़ उठाते रहे हैं।