inshorts

कनाडा में 25 साल के भारतीय का शव जली कार में मिला, टारगेट किलिंग का शक

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली में 29 अक्टूबर की रात जलती कार के अंदर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव मिला है। वह सरे के रहने वाले थे। पुलिस के मुताबिक, तुषार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और कनाडा में उनके सीमित संपर्क थे। जांचकर्ताओं ने टारगेट किलिंग का शक जताया है।