कनाडा के हैमिल्टन में बस स्टैंड पर बस का इंतज़ार कर रही एक 21-वर्षीय भारतीय छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने कहा, "युवती एक निर्दोष राहगीर थी...जिसे इलाके में हुई गोलीबारी के दौरान गोली लगी।" पुलिस ने बताया कि एक कार में बैठे कुछ लोग दूसरी गाड़ी में बैठे लोगों पर फायरिंग कर रहे थे।