कनाडा व अमेरिका में अवसर घटने के बीच सिंगापुर में बढ़ी भारतीय छात्रों की संख्या

कनाडा और अमेरिका में अवसर घटने के बीच सिंगापुर में भारतीय छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सिंगापुर के गृह व विधि मंत्री के षणमुगम ने कहा कि सिंगापुर में 10 में से 4 भारतीय स्नातक हैं। उन्होंने कहा कि सिंगापुर में भारतीय परिवारों की औसत मासिक आय 2010 से 2020 के बीच 10 वर्षों में 40% बढ़ी है।