कनाडा से नाराज़ भारत ने अपने उच्चायुक्त और कई राजनयिकों को बुलाया वापस, रिश्ते हुए तल्ख
खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर को लेकर कनाडा की बेतुकी बयानबाज़ी पर भारत ने कड़ा रुख अपनाते हुए कनाडा से उच्चायुक्त समेत अपने कई राजनयिकों/अधिकारियों को वापस बुलाने का निर्णय लिया है। भारत ने कहा, "जस्टिन ट्रूडो सरकार की कार्रवाई से राजनयिकों की सुरक्षा को खतरा हो गया है...हमें सुरक्षा को लेकर कनाडाई सरकार पर...बिल्कुल भरोसा नहीं रह गया है।"