कन्नौज (यूपी) में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने छात्रों से भरी बस को टक्कर मार दी जिसमें 4 छात्रों की मौके पर मौत हो गई और कई घायल हो गए। बस में करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे और सभी टूर से लौट रहे थे। सभी कौशांबी के रहने वाले हैं।