कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस पर विवादित टिप्पणी की है। कन्हैया ने कहा, "डिप्टी सीएम की पत्नी इंस्टाग्राम पर रील बनाएंगी और हम धर्म बचाएंगे, ऐसा नहीं होगा।" इसकी बीजेपी ने कड़ी आलोचना की है। बीजेपी के प्रवक्ता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, "आखिर ऐसी सोच से आज़ादी कब मिलेगी?"