भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा कनकशन सब्सटीट्यूट के तौर पर टी20I डेब्यू करने वाले पहले क्रिकेटर (आईसीसी के पूर्णकालिक सदस्य देशों में से) बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20I में शिवम दुबे की जगह ली जिनके हेलमेट पर भारत की पारी के आखिरी ओवर में गेंद लगी थी। हर्षित ने मैच में 4-0-33-3 के आंकड़े दर्ज किए।