inshorts

कनाडा की 21-वर्षीय टिकटॉक स्टार तान्या परदाज़ी का स्काईडाइविंग हादसे में हुआ निधन

कनाडा की टिकटॉक स्टार और मिस कनाडा की पूर्व सेमी-फाइनलिस्ट तान्या परदाज़ी (21) की एक स्काईडाइविंग हादसे में मौत हो गई है। उनके दोस्तों के मुताबिक, हादसा 27 अगस्त को ओंटारियो में हुआ। स्काईडाइविंग कंपनी के बयान के अनुसार, स्काईडाइविंग सीख रहीं तान्या ने अपने पहले सोलो कोर्स के दौरान हवा में पैराशूट खोलने में बहुत देर कर दी थी।