कनाडा की टीवी ऐंकर फराह नासिर ने पाकिस्तान में बाढ़ की खबर पढ़ते समय मक्खी को निगल लिया। फराह ने घटना का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "इसलिए शेयर कर रहीं हूं क्योंकि इन दिनों हम सभी को हंसने की ज़रूरत है।" वीडियो में दिख रहा है कि मक्खी के सीधे मुंह में चले जाने के बावजूद फराह खबर पढ़ती रहीं।