इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, कनाडा के एक कोर्ट ने उपग्रह निर्माता डेवास मल्टीमीडिया के मुकदमे पर इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट असोसिएशन (आईएटीए) के पास जमा एअर इंडिया व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की संपत्तियां ज़ब्त करने का आदेश दिया है। खबरों के अनुसार, इस मामले में एएआई की $68 लाख व एअर इंडिया की $3 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त हुई है।