कनाडा के अधिकारियों ने गलती से कोविड-19 पोर्टल के बजाय पॉर्नहब का लिंक ट्वीट किया

कनाडा के क्यूबेक में स्वास्थ्य मंत्रालय ने गलती से कोविड-19 पोर्टल के बजाय पॉर्नहब के एक एडल्ट वीडियो का लिंक ट्विटर पर शेयर कर दिया। हालांकि, मंत्रालय ने बाद में उस ट्वीट को डिलीट कर दिया और लिखा, "ट्विटर पर अनुचित सामग्री वाला एक लिंक पोस्ट किया गया था...हम इसके कारणों का पता लगा रहे हैं।"