inshorts

कनाडा के गोल्ड फील्ड्स में मिला 30,000 साल पुराना वुली मैमथ का ममीफाइड शावक

युकॉन (कनाडा) के क्लोन्डाई गोल्ड फील्ड्स में खननकर्मियों को वुली मैमथ का एक ममीफाइड शावक मिला है। हिमयुग का यह संरक्षित शावक 30,000 साल से भी पुराना बताया जा रहा है और यह कथित तौर पर मादा है। जीवाश्म वैज्ञानिक के मुताबिक, यह 'दुनिया में हिमयुग के मिले अब तक के सबसे बेहतरीन जानवरों में से एक है'।