कनाडा के चुनाव में भारत के हस्तक्षेप से जुड़ी खबरों का केंद्र सरकार ने किया खंडन
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कनाडा के चुनाव में भारत के हस्तक्षेप से जुड़ी खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "दूसरे देशों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप करना भारत की नीति नहीं है। इसके विपरीत कनाडा हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता रहा है। हम नियमित रूप से उनके साथ इन मुद्दों को उठाते रहे हैं।"