कनाडा ने 36 वर्षों में पहली बार मेन्स फीफा विश्व कप के लिए किया क्वॉलिफाई

कनाडा ने टोरंटो में रविवार को जमैका पर 4-0 की जीत के बाद 36 वर्षों में पहली बार मेन्स फीफा विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई किया। इसके साथ ही कनाडा फीफा विश्व कप 2022 के लिए क्वॉलिफाई करने वाला पहला CONCACAF राष्ट्र बन गया। वहीं, मेक्सिको और अमेरिका को एक ऑटोमेटिक बर्थ सील करने के लिए ड्रॉ की आवश्यकता है।