कनाडा ने मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को मोस्ट वॉन्टेड सूची में किया शामिल
कनाडा ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ को 25 मोस्ट वॉन्टेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है। रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य बराड़ की हत्या के आरोप में तलाश है। अधिकारियों के अनुसार, वह सार्वजनिक सुरक्षा के लिए खतरा है और उसने भारत में अत्यंत गंभीर अपराध किए हैं।