कनाडा ने रविवार को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान फीफा विश्व कप-2022 का सबसे तेज़ गोल दागा। कनाडा के 22-वर्षीय फॉरवर्ड अल्फोंसो डेविस ने मैच शुरू होने के 67 सेकेंड बाद ही गोल दागा था। यह फीफा विश्व कप के इतिहास में कनाडा का पहला गोल है। दरअसल, कनाडा 36 साल बाद फीफा विश्व कप खेल रहा है।