कनाडा ने सीधे भारत से आने वाली यात्री उड़ानों पर लगे प्रतिबंध को 5-महीने बाद 27 सितंबर से हटाने का फैसला किया है। लोगों को यात्रा से 18-घंटे पहले की किसी मान्य लैब की कोविड-19 नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ लानी होगी। यह फैसला बुधवार को 3 उड़ानों में भारत से कनाडा गए यात्रियों की नेगेटिव रिपोर्ट के बाद आया है।