पुलिस ने बताया है कि गाज़ियाबाद के 21-वर्षीय छात्र कार्तिक वासुदेव की टोरंटो (कनाडा) में गोली मारकर हत्या कर दी गई जब वह गुरुवार को अपने पार्ट-टाइम जॉब के लिए जा रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, लूट के प्रयास में उनकी हत्या हुई। भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, "हम दुर्भाग्यपूर्ण हत्या से स्तब्ध और व्यथित हैं...हम परिवार के संपर्क में हैं।"