inshorts

कनाडा में 3 कॉलेज अचानक हुए बंद, भारतीय विद्यार्थियों के लिए एडवाइज़री जारी

कनाडा में भारतीय उच्चायोग ने देश में अचानक बंद हुए 3 कॉलेजों से प्रभावित हुए भारतीय विद्यार्थियों के लिए एडवाइज़री जारी की है। एडवाइज़री में कहा गया, "कई भारतीय छात्रों ने उच्चायोग से संपर्क किया था, अगर विद्यार्थियों को फीस वापसी में दिक्कत आ रही हो तो वे क्यूबेक की सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय में शिकायत कर सकते हैं।"