कनाडाई पुलिस ने बताया है कि सस्कैचवन में अलग-अलग जगह चाकू से किए गए हमलों में शामिल एक संदिग्ध मृत पाया गया जबकि दूसरा अभी फरार है। दोनों संदिग्धों की पहचान 31-वर्षीय डेमियन सैंडरसन और 30-वर्षीय माइल्स सैंडरसन के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, घटना में 10 लोगों की मौत हुई है और कम-से-कम 15 लोग घायल हुए हैं।