कनाडा में चाकू घोंपकर की गई कम-से-कम 10 लोगों की हत्या, 15 अस्पताल में भर्ती
कनाडा के सास्काचेवान प्रांत में चाकू से किए गए हमलों में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई जबकि घायल हुए 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस 13 घटनास्थलों पर छानबीन कर रही है और दो संदिग्धों की पहचान हुई है जिनकी तलाश जारी है। बकौल पुलिस, हमलावरों के पास हथियार हैं और वे 'खतरनाक' हैं।