कनाडा में बच्चों की कब्रों की साइट के पास क्रॉस को पहनाई गईं ड्रेसेज़ की फोटो ने जीता अवॉर्ड
कमलूप्स (कनाडा) के पास कई क्रॉस को पहनाई गईं ड्रेसेज़ की तस्वीर ने 2022 वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द इयर का पुरस्कार जीता है। कमलूप्स इंडियन रेज़िडेंशियल स्कूल में मरने वाले 215 बच्चों के अवशेष पिछले साल मिले थे। यह तस्वीर एम्बर ब्रैकन ने खींची थी जो वर्ल्ड प्रेस फोटो ऑफ द इयर पुरस्कार जीतने वाली पांचवीं महिला हैं।